नहीं रहे मुलायम सिंह यादव सुबह 8.16 पर ली अंतिम सांस

जनपत की खबर , 258

सपा संरक्षक व यूपी के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हुई मौत

22 अगस्त को किया गया था मेदांता अस्पताल में भर्ती

1 अक्टूबर की रात को आइसीयु में किया गया था शिफ्ट

मेदांता के एक डॉक्टरो का पैनल कर रहा था मुलायम सिंह यादव का इलाज

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव,82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक रहेगा

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। 82 साल के मुलायम यूरिन इन्फेक्शन के चलते 26 सितंबर से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर मुलायम के निधन की जानकारी दी।मुलायम को 2 अक्टूबर को ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के पीआरओ ने बताया था कि मुलायम सिंह को यूरिन में इन्फेक्शन के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ गई थी। स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था।22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की दो शादियां हुईं। पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं से लेकर आम लोगों तक ने दुख जताया है।मुलायम पिछले दो साल से बीमार चल रहे थे।मुलायम सिंह यादव दो साल से बीमार चल रहे थे। परेशानी अधिक बढ़ने पर उन्हें अक्सर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता रहा। पिछले साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।

 


मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का बयान

मुलायम सिंह के निधन पर आया बयान

मुलायम सिंह के निधन का हम सब को गहरा सदमा पहुंचा है-फरंगी महली

मुलायम सिंह की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता-फरंगी महली

*सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे। 2 अक्टूबर से वेंटिलेटर पर थे। सपा संरक्षक के पार्थिव शरीर को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई ले जाया जाएगा: सपा*

 विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है  I 
विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने  पुण्यात्मा को  चिर शांति प्रदान करने व उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने दुख व्यक्त किया, "मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार मिला। भारतीय राजनीति में UP के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के रक्षामंत्री व सामाजिक न्याय के सशक्त पैरोकार के रूप में उनका योगदान याद रखा जाएगा।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की।

 विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और  समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है  I 
विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने  पुण्यात्मा को  चिर शांति प्रदान करने व उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 लखनऊ।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहले लखनऊ लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा।

 उत्तर प्रदेश- 

आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10/10/2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है।

कल दिनांक 11/10/2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा - समाजवादी पार्टी

सपा संरक्षक, देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति जगत के लिए बहुत ही दुःखद व एक युग की समाप्ति के समान है प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।।  -  श्री नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण  

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ऊँ शांति। - श्री कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास

Related Articles

Comments

Back to Top