भाजपा में आज होगी निकाय चुनाव की बड़ी बैठक,प्रत्याशी चयन सहित विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

जनपत की खबर , 239

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी आज शनिवार को निकाय चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करने जा रही है। बैठक में चुनाव में प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन ,बूथ प्रबंधन चुनावी रैली सभाओं और चुनावी मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। सुबह 10.30 बजे से कानपुर बुंदेलखंड और दोपहर 1.30 बजे पश्चिम ब्रज क्षेत्र, दोपहर 3 बजे से काशी और गोरखपुर क्षेत्र के नगर पालिका परिषद चुनाव के प्रभारी सह प्रभारी और संयोजकों की बैठक होगी।बीजेपी शाम 5 बजे 17 नगर निगम के प्रभारी, सह प्रभारी और चुनाव संयोजक की बैठक करेगा। भाजपा ने अपनी टीम को 6 क्षेत्र में बाँटा हुआ है, निकाय चुनाव में मंत्रियों की साख भी दाँव पर लगी हुई है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी नगर निगम की ज़िम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को, आगरा नगर निगम का ज़िम्मा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को सौंपा गया है।प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, पार्टी ने नए चेहरों अहम ज़िम्मेदारी दी है। असीम अरुण को सहारनपुर नगर निगम, दानिश आज़ाद को अमरोहा नगर पालिका परिषद की कमान सौंपी गई है। निकाय चुनाव को देखते हुए बीजेपी की यह बैठक बहुत ही अहम होने वाली है। बैठक में चुनाव में प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन पर चर्चा, बूथ प्रबंधन, चुनावी रैली और चुनावी मुद्दों पर मंथन के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top