श्रावस्ती में बाढ़ राहत व बचाव में गये लेखपाल की तेज बहाव में नाव के पलटने से डूबे नहीं चल सका अब तक पता
हेडलाइंस Oct 07, 2022 at 06:55 PM , 354श्रावस्ती।जनपद के भिनगा तहसील क्षेत्र के असरफ बाजार में बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को पूड़ी बांटने जा रहे लेखपाल की नाव पानी में पलटी, लेखपाल चंद्र भूषण तिवारी पानी मे हुए लापता।
नाव पर सवार पंचायत सहायक, रोजग़ार सेवक सहित अन्य कई लोगों ने तैरकर किसी प्रकार से बचाई अपनी जान
मामला बृहस्पतिवार के दिन का जहां बाढ़ राहत सामग्री वितरण करने ग्राम अशरफा बाजार में नाव पर सवार होकर 11 लोग जा रहे थे जहां नदी की धारा तेज होने के कारण नाव पलट गयी जिसमे से 10 लोग बाहर निकल आये तथा लेखपाल चन्द्र भूषण पुत्र ग्रीस चन्द तिवारी निवासी दुबकला थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती नदी के तेज बहाव मे बह गये। जिन का कोई पता अभी तक नहीं चल पाया है। वहीं तहरीर के आधार पर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती में सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। नदी मे बह गये लेखपाल चन्द्र भूषण उपरोक्त के सम्बन्ध मे अपील की गई हैं यदि किसी भी जनपद व धाने को कोई सूचना प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्यवाही करते हुए थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को सूचना दी जाए।































Comments