*लखनऊ ।ग्राम प्रधान व लेखपाल पर ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार करने का आरोप।*
अन्य खबरे Oct 02, 2022 at 06:50 PM , 530मलिहाबाद। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक भ्रष्टाचार से जुड़ी अहम खबर आई ।जिसमें वर्तमान प्रधान व लेखपाल पर भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में लगें हैं।मामला लखनऊ के विकासखंड माल ग्राम पंचायत अकबरपुर का है जहाँ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व लेखपाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप अकबरपुर की जनता ने उप जिला अधिकारी मलिहाबाद को शिकायती पत्र दिया जिसमें प्रधान व लेखपाल पर मनमानी करने और पंचायत के विकास के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया आमिर विजय कुमार के द्वारा बताया गया कि हमारी ग्राम पंचायत में जल मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी का बनना था जिसका प्रस्ताव गाटा संख्या 181 पर पास हुआ था परंतु गाटा संख्या 181 की जमीन लगभग 5 बीघा है जिस पर प्रधान के गुर्गों का अवैध कब्जा है और उसी जमीन से लाखों रुपए की कमाई करते हैं जिसके कारण ग्राम प्रधान लेखपाल से गाटा संख्या 181 के प्रस्ताव को कैंसिल करा कर गाटा संख्या 240 पे पास करा लिया जिससे ग्रामीणों का कहना है गाटा संख्या 240 की जमीन पर सामुदायिक सुलभ शौचालय बना हुआ है और उसी गाटा संख्या 240 की जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण भी बना हुआ है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि हमारी ग्राम पंचायत मे कहीं पंचायत भवन का निर्माण नहीं हुआ है जिससे ग्रामीणों का कहना है गाटा संख्या 240 की जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण दर्शाया गया है वह अभी तक बना नहीं है।



























Comments