मनाया गया बापू का जन्मदिन
अन्य खबरे Oct 02, 2022 at 06:06 PM , 325बरेठी-बाराबंकी।क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी में राष्ट्रपिता महात्मागांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन पर मुख्यातिथि देवा ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्रयादव ,विशिष्टअतिथि समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने संयुक्तरूप से ध्वजारोहण किया ।इस मौके पर मुख्यातिथि ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए छात्र संसद के चुनाव में विजयी प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव (प्रधानमंत्री ) हर्षिता सिंह (उप प्रधानमंत्री) व नैतिक सिंह (संगीत_गायन)कुलदीप यादव (परिवहन व्यवस्था) अभय प्रताप सिंह व सौरभ यादव( पर्यावरण विभाग ) बलराम यादव (प्रार्थनास्थल व्यवस्था) तथा विद्यालय द्वारा नामित सदस्यों श्रवण कुमार,अदीबा बानो, व कामिनी को पदएवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रधानमंत्री जी के स्वच्छताअभियान के विषय मे विस्तारसे चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राम नाथ यादव,चुनाव प्रभारी अंशु यादव,मधु कश्यप,ममता वर्मा,आराधना यादव,ललिता यादव,आदर्श वर्मा,सौरभ सिंह,विपिन यादव,शिवानी वर्मा ,राणा प्रतापसिंह ने सहभागिता किये, अंत मे विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने समस्त विजयी विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



























Comments