विधान सभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद किया
जनपत की खबर Oct 01, 2022 at 05:50 PM , 269लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा० अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी कीे जयन्ती के अवसर पर उन्हें याद करते हुये नमन किया है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी आज भी विश्व में उन लाखों-करोड़ों लोगों के लिए आशा की एक किरण हैं जो समानता, सम्मान, समावेश और सशक्तीकरण से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं। विरले ही लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने मानव समाज पर इनके जैसा गहरा प्रभाव छोड़ा हो। महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री ने भारत को सही अर्थों में सिद्धांत और व्यवहार से जोड़ा था। बापू एवं शास्त्री जी का समानता और समावेशी विकास का सिद्धांत आखिरी पायदान पर रह रहे लाखों लोगों के लिए समृद्धि के एक नए युग का सूत्रपात कर सकता है।































Comments