लखनऊ कलेक्ट्रेट में स्वच्छ विद्यालय/ऑपरेशन कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय , 514

लखनऊ।
आज लखनऊ कलेक्ट्रेट में स्वच्छ विद्यालय/ऑपरेशन कायाकल्प पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर मूलभूत सुविधाएं पूरी करने वाले सर्वश्रेष्ठ 5 विद्यालय  एवम् माध्यमिक,  परिषद, केजीबीवी विद्यालयों में से स्वच्छता के क्षेत्र में 5 और 4 स्टार रैंकिंग प्राप्त प्रथम 39 विद्यालयों को सब कैटेगरी एवम् 8 विद्यालयों को ओवरऑल कैटेगरी में पुरस्कृत किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पांच विद्यालयों के शिक्षक और प्रधान को पुरस्कार दिया गया।  श्री राम राज खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज को ब्लॉक में कायाकल्प पर अच्छा कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी लखनऊ, द्वारा द्वारा शिक्षकों, प्रधानों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
 इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल, डीआईओएस राकेश कुमार पांडेय, आनंद प्रकाश पांडेय प्रवक्ता डायट,  बीईओ मुख्यालय राजेश कुमार,लखनऊ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, विश्वजीत पांडेय, अभिषेक एवम कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डिस्ट्रिक्ट संतोष मिश्रा  उपस्थित रहे। अरुण कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चन्द्र तिवारी ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top