*विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विधान भवन को फसाड़ लाइट से सुसज्जित किया गया*
जनपत की खबर Sep 29, 2022 at 05:59 PM , 306लखनऊ, 29 सितम्बर 2022
आज विश्व हृदय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान भवन को फसाड़ लाइट (लाल रंग) से सुसज्जित किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश विधान भवन को को प्रकाशमयी व्यवस्था से सुसज्जित कर प्रदेश के आम जनमानस में हृदय को स्वस्थ रखने के प्रति जन जागरूकता फैलाने के लिए संदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 15 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, इंजीनियर्स-डे आदि अवसरों पर भी विधानभवन को फसाड लाइटिंग द्वारा सुसज्जित किया जा चुका है। विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान महिला सदस्यों हेतु आरक्षित विशेष दिवस के अवसर पर महिला शक्ति के अभिनंदन हेतु विधान भवन को प्रकाशमयी व्यवस्था के अंतर्गत गुलाबी रंग की रोशनी से सुसज्जित किया गया था।































Comments