*राज्य सम्मेलन मे अखिलेश यादव का सम्बोधन*

जनपत की खबर , 277

लखनऊ।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रविदास मेहरोत्रा जैसे नेता जनहित के लिए लगातार जेल जाते रहे है।। यही समाजवादी पार्टी की थाती है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का सपना है समाज को बाटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करेंगे। 

सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला लिया था।बहुजन समाज की ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। हर स्तर पर त्याग किया। डॉ अम्बेडकर और लोहिया के सपने को साकार करने की कोशिश की थी। 

समाजवादी लोग बड़ी जीत चाहते थे लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। 

2022 में समान विचार धारा के लोगो को एक मंच पर लाए। सत्ता नहीं मिली लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा। सिर्फ सपा ही साम्प्रदायिक ताकतों को रोक सकती है। 

उन्होंने समाजवादी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि जब भी सत्ता में आयेंगे किसानो के लिए काम करेंगे। सर्व समाज को शिक्षित करेंगे। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने जो काम किया था उससे आगे भाजपा सरकार कुछ नहीं कर पाई है। मेट्रो, नदियों की सफाई आदि का मुद्दा उठाया।

Related Articles

Comments

Back to Top