कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM योगी के दिशा निर्देश
जनपत की खबर Sep 19, 2022 at 06:02 AM , 281लखनऊ।
उत्तर प्रदेश-
कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM योगी के दिशा निर्देश-
राज्य सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है,इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए-CM
कानून व्यवस्था की स्थिति को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग करें,पी0आर0वी0-112 एक्टिव रहे-CM
छोटी-छोटी घटनाओं के प्रति सतर्क दृष्टि बनाकर रखी जाए,ऐसी घटनाओं में त्वरित ढंग से आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे वह गंभीर रूप ना लेने पाए-CM
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस निरंतर संवेदनशील रहे-CM
महिलाओं के विरुद्ध अपराध की घटनाओं में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए,महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए-CM
ड्रग माफिया एवं अवैध शराब कारोबार के प्रति निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए-CM
सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए-CM
जनसमस्याओं का समाधान संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई के साथ हो-CM































Comments