नगर पालिका ने किया लगभग 04 किलोग्राम प्रतिबन्धित प्लास्टिक ज़ब्त

जनपत की खबर , 376

नगर पालिका ने किया लगभग 04 किलोग्राम प्रतिबन्धित प्लास्टिक ज़ब्त
मऊनाथ भंजन मऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित किये जाने के बाद भी अगर आप इसका विक्रय या उपयोग कर रहे हैं तो छोड़ दीजिय,े क्योंकि नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार अभियान चलाकर शहर में छापेमारी की जा रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर नगर पालिका द्वारा जुर्माने व ज़ब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर क्षेत्र के मिर्ज़ाहादीपुरा चौक पर सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश  ने पालिका टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया और दुकानदारों को चेतावनी दी। इस मौके पर श्री सत्य प्रकाश ने कहा की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। लोगों से अपील है कि वह थैला लेकर बाज़ार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें।    
इस मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे!

Related Articles

Comments

Back to Top