मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जनपत की खबर Sep 11, 2022 at 09:50 PM , 439लखनऊ।
थाना हजरतगंज व सर्विलांस टीम डीसीपी (मध्य) की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद |
दिनांक- 11.09.2022 कार्यवाही- श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री एस0 बी0 शिरडकर महोदय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री अपर्णा रजत कौशिक महोदया एवं अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री राजेश श्रीवास्तव महोदय के कुशल निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज श्री अरविन्द कुमार वर्मा महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्री अखिलेश मिश्रा की पुलिस टीम को महत्तवपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। मु0अ0सं0 325/ 22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में थाना हजरतगंज क्षेत्र में अवैध गांजा बेचने वाले अभियुक्त अविनास कुमार पुत्र सुशील चौधरी निवासी वन विभाग कालोनी नरही, हजरतगंज उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
बरामद किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में
भेजा गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण 30नि0 विनय कुमार तिवारी मय टीम व सर्विलांस टीम डीसीपी (मध्य) के साथ देखभाल क्षेत्र चॅकिंग संदिग्ध व्यक्ति व ड्यूटी में मामूर थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बेचने व्यक्ति एक व्यक्ति वन विभाग के गेट के पास है। इस सूचना पर उपरोक्त पुलिस बल के द्वारा अभियुक्त अविनास कुमार पुत्र सुशील चौधरी निवासी वन विभाग कालोनी नरही, हजरतगंज उम्र करीब 26 वर्ष को वन विभाग के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया गया । कड़ाई से पूछतांछ पर बताया कि वह घूम घूम कर विभिन्न जरुरतमंद व्यक्तियों को गांजा बेचता हूं। आज भी यहां गांजा बेचने आया था और पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अविनास कुमार पुत्र सुशील चौधरी निवासी वन विभाग कालोनी नरही, हजरतगंज उम्र करीब 26 वर्ष
बरामदगी
1. गांजा अवैध 5 किलो 100 ग्राम































Comments