विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान फिल्मों द्वारा विद्यार्थियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा पर दी जाएगी वैज्ञानिक जानकारी

अन्य खबरे , 407

बरेठी:-राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में  महाराणा प्रताप इन्टर कॉलेज बरेठी  में चल रहे कार्यक्रम के  अंतर्गत  शनिवार को विद्यार्थियो द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा पर रोचक वैज्ञानिक मॉडल  सोलर पम्प  ए टी एम , वाटर शिप,  वैक्यूम कलीनर ,पर्सनल कम्प्यूटर,ड्रोन,  एरोप्लेन व टेलीफोन आदि  को बनाकर प्रस्तुत करेंगे तथा   वैज्ञानिक फिल्मों के माध्यम से दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता के विषयो पर विज्ञान फिल्म दिखाई जाएगी साथ ही आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की मोबाइल साइंस म्यूजियम का भ्रमण विद्यार्थी विद्यालय में ही कर पाएंगे।
प्रतिभागियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरलता पूर्वक समझाने के लिए आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ से आई 'मोबाइल साइंस एग्जीबिशन' बस का भ्रमण कराया जायेगा। भारतीय उद्यमियता विकास संस्थान अहमदाबाद के वैज्ञानिक और आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वैज्ञानिकों के व्याख्यान,विज्ञान करके सीखो आदि के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभगियो को पुरस्कृत भी किया जायेगा। उक्त जानकारी विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन  ने दी।

Related Articles

Comments

Back to Top