*राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 11 चालू निर्माण कार्यों हेतु रू0 06 करोड़ 47 लाख 27 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त*
अन्य खबरे Sep 01, 2022 at 09:03 PM , 397शलखनऊः 01 सितम्बर, 2022
उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 11 चालू सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु 06 करोड़ 47 लाख 27 हजार रुपए की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। इन चालू कार्यों में जनपद संतकबीरनगर के 06, बस्ती के 03 तथा सिद्धार्थनगर के 02 कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त की गयी है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि अवमुक्त की गयी धनराशि का उपयोग संबंधित परियोजनाओं पर ही मानक/विशिष्टियों के अनुरूप व्यय की जाय साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि शासनादेश में अंकित सभी वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित करते हुये, परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय।



























Comments