भाजपा के छह प्रत्याशी घोषित

अन्य खबरे , 482

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात में छह सीट पर मंगलवार को प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन भाजपा ने उत्तर प्रदेश के साथ ही नगालैंड व कर्नाटक में होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा मुख्यालय प्रभारी राज्यसभा सदस्य ने नामों की घोषणा की है। अमरोहा की नौगावां सादात सीट से स्वर्गीय चेतन चौहान की पत्नी श्रीमती संगीता चौहान, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर से स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी श्रीमती उषा सिरोही  को प्रत्याशी बनाया है।फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से प्रेमपाल धनगर, उन्नाव की बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, कानपुर की घाटमपुर सुरक्षित सीट से उपेंद्र पासवान तथा जौनपुर की मल्हनी से मनोज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। देवरिया की देवरिया सदर सीट पर अभी प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया गया है। कुलदीप सेंगर की सीट बाँगरमऊ पर पिछड़ी जाति के श्रीकांत कटियार पर दाँव लगाया है।

Related Articles

Comments

Back to Top