स्व0 रमेश यादव के परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।।

अन्य खबरे , 417

अयोध्या।
समाजवादी पार्टी कार्यालय प्रभारी स्व0 रमेश यादव के परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आर्थिक सहायता का चेक समाजवादी पार्टी के ज़िला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष व पूर्व मंत्री द्वारा सौंपा गया।।

समाजवादी पार्टी कार्यालय, फैजाबाद के प्रभारी रहे स्व० रमेश यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उनके परिवार की आर्थिक सहायता हेतु भेजे गये 1 लाख के चेक को आज स्व० रमेश यादव की पत्नी श्रीमती मंजू यादव को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, नि0 ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व नि0 महासचिव हामिद जाफ़र मीसम द्वारा सौंपा गया इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा किअपने कार्यकर्ताओं के ध्यान और उनकी मदद के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के इस सराहनीय कदम के लिए समूचे समाजवादी परिवार की तरफ से कोटि -कोटि आभार व्यक्त करता हूं।नि0 अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का  ध्यान रखते है उनके दुख सुख में शरीक रहते हैं, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि स्व रमेश यादव पार्टी के बहुत कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता थे,पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है ।इस मौके पर नि0 ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नि0 महासचिव हामिद जाफ़र मीसम, नि0ज़िला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,पारसनाथ यादव,पार्षद उमेश यादव,अर्जुन यादव सोमू ,विककी यादव,इत्यादि लोग मौजूद थे ।।

Related Articles

Comments

Back to Top