अयोध्या पहुंचे गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी

अन्य खबरे , 325

अयोध्या।
अयोध्या पहुंचे गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का बयान।भारतवर्ष की पहचान अयोध्या से। भगवान राम से हमारी देश की पहचान है। अयोध्या में रामलला का दर्शन न करें हनुमानगढ़ी का दर्शन ना करें तो अयोध्या आना ही व्यर्थ है।अयोध्या 5 साल में दुनिया का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल,सबसे प्रसिद्ध शहर और सबसे विकसित स्थल अयोध्या हुआ है।

सपा के प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग पर मंत्री ने  सपा पर कसा तंज।न जाने क्या-क्या घोषित करवाएगी सपा।कुछ ना कुछ तो करते ही रहते हैं उनका काम यह है।रमाकांत यादव से उमाकांत यादव से मिलेंगे। जन कल्याण के लिए उनके पास समय कहां है।

प्रदेश में बारिश कम होने पर मंत्री ने कहा यह प्रकृति की चीज है।मुख्यमंत्री जी और हमारी कैबिनेट नजर बनाए हुए हैं। कहीं 40% कहीं 30% कहीं 50% वर्षा हुई है। यदि ऐसी स्थिति आएगी तो किसानों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।सरकार किसान के लिए हर समय खड़ी रहती है- लक्ष्मी नारायण चौधरी।

भाजपाइयों ने सर्किट हाउस में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का किया स्वागत। स्वागत करने वालों में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अमित सिंह चौहान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व अभय सिंह रहे मौजूद।

Related Articles

Comments

Back to Top