आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा ’’द मिलियन फार्मर्स स्कूल’’ (किसान पाठशाला) खरीफ-2022 के आयोजन के क्रम में मास्टर्स ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जनपत की खबर Aug 17, 2022 at 07:45 PM , 38817 अगस्त, 2022 लखनऊ
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा ’’द मिलियन फार्मर्स स्कूल’’ (किसान पाठशाला) खरीफ-2022 के आयोजन के क्रम में मास्टर्स ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एन0आई0सी0 के माध्यम से संचालित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा की गयी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव (कृशि) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कृषि निदेशक, उद्यान निदेशक, कृषि मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिष्ठान, केन्द्रीय समन्वित कीट प्रबन्धन केन्द्र के वैज्ञानिक, केन्द्रीय कृषि वानिकी शोध संस्थान के वैज्ञानिक के अतिरिक्त कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं कृषि विपणन निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मास्टर्स ट्रेनर्स के रूप में कृषि विभाग के अधिकारियों, वरिष्ठ कर्मचारियांे, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, एफ0पी0ओ0 संचालकों, कृषि उद्यमियों द्वारा अपने जनपद के एन0आई0सी0 केन्द्र के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
मास्टर्स ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत प्राकृतिक खेती, पराली प्रबन्धन, मोटे अनाजों की खेती, आई0पी0एम0, कृषि वानिकी और किसानों की आय वृद्धि के उपायों के सम्बन्ध में विशेषज्ञों द्वारा अपनी वार्ता देते हुये प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री जी द्वारा सुझाव दिया गया कि किसान पाठशाला के आयोजन में कृषि विभाग के अलावा उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु सम्बन्धित कर्मचारी भी आवश्यक रूप से प्रतिभाग करें।
अपर मुख्य सचिव द्वारा किसान पाठशाला आयोजन को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिये गये। समस्त अधिकारियों को भ्रमण कर पाठशाला आयोजन की गुणवत्ता कर विशेष रूप से ध्यान देने की अपेक्षा की गयी। इस कार्यक्रम आयोजन हेतु डैश बोर्ड बनाने और विगत समय में विकासखण्ड/जनपद/राज्य स्तर पर पुरस्कृत किये गये कृषकों को वक्ता के रूप में किसान पाठशाला में आवश्यक रूप से प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये गये। यह भी निर्देशित किया गया कि पाठशाला आयोजन के कारण पी0एम0 किसान निधि योजनान्तर्गत ई0के0वाई0सी0/भूलेख सत्यापन का कार्य प्रभावित न हो। न्यायपंचायत/ग्राम में पाठशाला आयोजन दिन के द्वितीय सत्र में है अतः प्रथम सत्र में पी0एम0 किसान निधि योजना का कार्य किया जाय।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कृषि मंत्री द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियांे/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुये सजग रहें और बुवाई से कोई क्षेत्र खाली न रहने पाये। किसानांे को आवश्यक निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। किसानों को आधुनिक तकनीकी से परिचित कराने हेतु आत्मा अन्तर्गत प्त्त्प् के वाराणसी केन्द्र सहित इसी प्रकार के अन्य प्रतिश्ठित केन्द्रांे एवं के0वी0के0 का भ्रमण कराने के निर्देश दिये गये। ड्रोन का भी प्रदर्शन आयोजित कराने की अपेक्षा की गयी।
ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का उल्लेख करते हुये कृशि मंत्री द्वारा इनसे भी निपटने के लिए माइक्रोलेवल प्लानिंग के अन्तर्गत विकासखण्ड से लेकर राज्य स्तर तक की योजना बनाने के निर्देश दिये गये। किसान पाठशाला के इस संस्करण हेतु वितरित की जाने वाली तकनीकी पुस्तिका का विमोचन भी मा0 कृषि मंत्री जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम समापन करते हुये धन्यवाद ज्ञापन अपर कृषि निदेशक (प्रसार) श्री अखिलेश चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया।































Comments