स्वतंत्रता दिवस पर(15अगस्त को )उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास 7-कालिदास मार्ग पर किया झंडारोहण

जनपत की खबर , 455

आजादी का अमृत महोत्सव, इतिहास में स्वर्णाक्षरों अक्षरों में अंकित होगा ।  -श्री केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ: दिनांक 16अगस्त2022

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने आवास 7- कालिदास मार्ग  पर झंडारोहण कर सभी देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा  कि आजादी का अमृत महोत्सव इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा। अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा और अन्य विविध कार्यक्रम जिस भव्यता के साथ आयोजित किए कि इतिहास में ऐसा उदाहरण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी  पीढ़ियों को आजादी के दीवानों के त्याग और संघर्ष की प्रेरक स्मृतियों को याद दिलाना बहुत जरूरी है और इस दृष्टिकोण से भी आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही सफल सिद्ध हुआ ।उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। भारत को विश्व गुरु बनाने में उत्तर प्रदेश का भी पूरा योगदान रहेगा इसलिए हमें उत्तर प्रदेश को भी हर मामले में  नयी ऊंचाइयों पर ले जाना है। 
 उन्होंने कहा कि हम एक गौरवशाली विरासत और महान संस्कृति के उत्तराधिकारी हैं हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को की  संजोये रखना है।कहा कि हम सब लोग आजादी की रक्षा का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ें। हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को और मजबूती मिली है। तिरंगा हम सबका गर्व है ,हम सबका स्वाभिमान मान है। 75 वर्ष बाद हम एक नए भारत की यात्रा शुरू कर रहे हैं तिरंगा एक बार फिर भारत की एकता और चेतना का प्रतिनिधित्व कर रहा है ।उन्होंने कहा  कि आजादी के अमृत महोत्सव में विभिन्न आयोजनों से देश की भक्ति और शक्ति एक साथ  झलक रही है उन्होंने कहा कि हमें आजादी के नायकों से सीख लेते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना है ।कहा भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए अनेक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, हम सबको   देश के विकास में योगदान देना  है।कहा कि सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास और सबका प्रयास  के मूल मंत्र के साथ  सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास करना है। 

 उन्होने कहा है कि हम सभी लोग देश की एकता व अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये हर सम्भव प्रयास करें। देश में अमन और भाईचारे के पैगाम को जन-जन तक पहुंचायें।
उन्होने कहा है कि देश प्रेम की भावना को बलवती बनाने के लिये हम सब लोग प्राण -प्रण से देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। देश के अमर सेनानियों के राष्ट्रोत्प्रेरक प्रसंगों की याद ताजा करें ,ताकि नयी पीढी़ में देश प्रेम की भावना और अधिक जागृत हो।

Related Articles

Comments

Back to Top