भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य स्मृति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को किया जाएगा सम्मानित
जनपत की खबर Aug 09, 2022 at 11:37 AM , 296"श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन" के तत्वावधान में 10 अगस्त ,बुधवार को राजधानी में "अटल स्वास्थ्य मेला" का आयोजन
लखनऊ।
सदर बाजार के रघुवर भवन गेस्ट हाउस में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले में निशुल्क उच्च स्तरीय स्वास्थ्य जांच होगी तथा मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक निशुल्क परामर्श देंगे
अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक सुबह 10:30 बजे करेंगे
प्रातः 10:30 से 5:30 तक चलेगा अटल स्वास्थ्य मेला, इस अवसर पर स्वास्थ संगोष्ठी का भी आयोजन
भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्य स्मृति में "श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन" के तत्वाधान में 10 अगस्त, बुधवार को राजधानी लखनऊ के सदर क्षेत्र में स्थित रघुवर भवन गेस्ट हाउस में "अटल स्वास्थ्य मेले " का आयोजन किया गया है अटल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अटल स्वास्थ्य मेला की जानकारी देते हुए बताया अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ अटल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा 10:30 बजे किया जाएगा तथा इस अवसर पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है जिसमें मेदांता हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जनता को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा तथा अटल स्वास्थ्य मेला में मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की उच्च स्तरीय निशुल्क जांच की जाएगी
अटल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया अटल स्वास्थ्य मेले का लाभ लेने हेतु सभी सादर आमंत्रित हैं
संजय गुप्ता ने बताया इस अवसर पर स्वास्थ्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा।































Comments