शिक्षा भवन स्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया घरना / प्रदर्शन

जनपत की खबर , 459

लखनऊ 3 अगस्त 2022 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर लखनऊ इकाई ने शिक्षा भवन स्थिति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपने पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार घरना / प्रदर्शन कर शासन स्तर पर लम्बित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के माध्यम से उ०प्र० के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को सम्बोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया धरने का संचालन जिला मंत्री श्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय तथा अध्यक्षता सुरेन्द्र पाल ने किया।

मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार को प्रेषित ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेन्शन योजना की बहाली, तदर्थ शिक्षकों / प्रधानाचार्यो का विनियमितीकरण, 06 अगस्त 1993 के बाद नियुक्त सभी तदर्थ शिक्षकों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के परिप्रेक्ष्य में विशेष राहत देते हुए उनकी सेवा सुरक्षा की निशचित व्यवस्था किये जाने की व्यवस्था की मांग की गयी।

आज धरने को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवान शंकर त्रिवेदी ने माध्यमिक शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सिटीजन चाटर लागू करने की मांग प्रमुखता से रखा। महामंत्री नंद कुमार मिश्रा ने अशासकीय माध्यमिक शिक्षकों के कैशलेस चिकित्सा सम्बन्धी मांगों की और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। संगठन मंत्री ओमप्रकाश त्रिपाठी ने मांग की कि पूर्व की भांति नगर प्रतिकर भत्ता बहाल किया जाये तथा अन्य देयकों का अवशेष अविलम्ब भुगतान किया जाये श्री बच्चू लाल भारती ने कहा कि जनपदीय खेलों में क्रीडा प्रमाण पत्र निर्गत किया जाय और शारीरिक शिक्षकों को प्रवक्ता वेतनमान पदनाम व चयन प्रोन्नति वेतनमान दिये जाने की मांगी की।

जिला मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिये विद्यालयों में छात्र शिक्षक सन्तुलन को बनाये रखने की मांग की और कहा कि कई विद्यालयों में देव वाणी संस्कृत विषय के प्रति उपेक्षाभाव रहता है। इसे विद्यालयो मे पठन पाठन के लिए प्रोत्साहित किया जाये। जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल ने कहा कि लखनऊ में रोके गये विद्यालयों का वेतन तत्काल निर्गत किया जाये। इसके अलावा मंडलीय अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि धारा 33छ: के अन्तर्गत नियुक्त सभी शिक्षको का विनियमितीकरण किया जाये।

जनपदीय धरने में उपस्थित आई०एम० अवस्थी, हरिश्चन्द्र सिंह, के०के०शर्मा, नवल किशोर अवस्थी,

जयजय राम उपाध्याय, एस०के०यादव, जे०के० यादव, दिनेश सिंह ने अपने-अपने विचार रखे।

Related Articles

Comments

Back to Top