आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया,

जनपत की खबर , 471

*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आज दिनांक 30.07.2022 को  पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया,* जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षकगण एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान महोदय द्वारा त्योहारों मोहर्रम रक्षाबंधन को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर तथा शांति/सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ महोदय द्वारा मऊ नगर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुये शांति/सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Related Articles

Comments

Back to Top