*’सूचना/संस्कृति विभाग के तत्वाधान में जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का किया गया आयोजन’*

जनपत की खबर , 847

*’जनपद के 48 सांस्कृतिक दल द्वारा किया गया प्रतिभाग*

           *लखनऊ 29 जुलाई 2022 (सू0वि0)-*  प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासन, संस्कृति अनुभाग लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव‘‘ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर ‘‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज‘‘ का आयोजन बौद्ध प्रेक्षागृह ,अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध, शोध संस्थान, गोमतीनगर में उपनिदेशक सूचना की देख-रेख में किया गया है, जिसमें जनपद के 48 मण्डलीय/दलों द्वारा विभिन्न विधाओं पर प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ए0/बी0/सी0 श्रेणी निर्णायक मण्डल द्वारा दिया गया। 
        इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री आन्नद कुमार सिंह व उपनिदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उपस्थित सभी कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी सर्वश्रेष्ठ है इस प्रतियोगिता में बिना परिणाम का अपना शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हमारी प्राचीन लोक विद्या गायन, वादन को भारत सहित विश्व में एक नई पहचान मिले इसी सन्दर्भ में इस प्रतियोगिता का आयोजन शासन की मंशा के अनुरुप किया जा रहा है। 
       सांस्कृतिक विभाग उ0प्र0 द्वारा जिला प्रशासन एवं मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद लखनऊ सांस्कृतिक प्रतिभा खोज आयोजन किया गया। जिसमें 57 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, 48 प्रतिभागियों व 1 प्रतिभागी संयुक्त रुप से भाग लिया। जिसमें 21 प्रतिभागी ए0 श्रेणी, 12 प्रतिभागी बी0 श्रेणी, 9 प्रतिभागी सी0 श्रेणी में चयन किया गया। तथा 5 प्रतिभागी का चयन ने कोई भी श्रेणी नहीं प्राप्त हुई।
जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतिभा खोज आयोजन के निर्णायक मण्डल में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी/अध्यक्ष श्री अमित कुमार, डा0 सीमा भारद्वाज प्राध्यापक भातखण्डे राज्य संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री श्याम नारायण चैधारी, व श्रीमती ज्योति भाटिया कार्यक्रम अधिशासी दूरदर्शन केन्द्र, श्री गौरव पाठक प्रभारी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्र, श्री नवीन श्रीवास्तव प्रबन्धक सांस्कृतिक दल उ0प्र0 संगीत नाटक अकादमी, डा0 मधु ताम्बे उपनिदेशक सूचना/सदस्य सचिव की उपस्थिति में किया गया। 
     अन्त में उपनिदेशक सूचना  डा0 मधु ताम्बे ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी उपस्थित कलाकरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कलाकारों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया है। उन्होंने निर्णायक मण्डल के सभी सदस्यों, उपस्थित कलाकारों एवं मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए हदृय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top