द्रोपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
राष्ट्रीय Jul 25, 2022 at 10:42 AM , 336नई दिल्ली। भारत की प्रथम आदिवासी,द्वितीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त परम्पराओं का पालन कर राष्ट्रपति भवन पहुँच चुकी हैं। द्रोपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ ,देश के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें दिलाई शपथ, द्रोपदी मुर्मू ने ली हिंदी में शपथ , द्रोपदी मुर्मू ने ली ईश्वर के नाम पर शपथ ,और इस तरह से द्रोपदी मुर्मू जी बनी देश की आदिवासी समाज से पहली राष्ट्रपति संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शपथ उपरांत उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में किया अपना हस्ताक्षर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को बधाई दी।
भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू






























Comments