विधान परिषद सदस्य की रिक्त हुयी 02 सीटों हेतु 25 जुलाई को जारी होगी अधिसूचना, 11 अगस्त को होगा मतदान
जनपत की खबर Jul 24, 2022 at 08:35 PM , 461
लखनऊ: 24 जुलाई, 2022
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 02 सदस्य श्री अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, का 20 फरवरी 2022 को निधन हो जाने तथा श्री ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल 05 मई 2024 तक था, द्वारा 24 मार्च 2022 को त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए दो अलग-अलग उप निर्वाचन कराए जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिक्त हुए विधान परिषद सदस्यों के पद पर निर्वाचन हेतु 25 जुलाई 2022 (सोमवार) को नाम निर्देशन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 01 अगस्त 2022 (सोमवार) को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 02 अगस्त 2022 (मंगलवार) को नाम निर्देशन की जांच, 04 अगस्त (वृहस्पतिवार) को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। 11 अगस्त 2022 (वृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह 09:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा 11 अगस्त 2022 (वृहस्पतिवार) को सायं 05:00 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त 2022 (मंगलवार) से पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न करा लिया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments