जयराजन के पुत्र ने एक करोड़ का कमीशन लिया: भाजपा
राष्ट्रीय Sep 13, 2020 at 01:18 PM , 346तिरुवनंतपुरम। केरल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने राज्य की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वामपंथी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उद्योग मंत्री ई पी जयराजन के पुत्र ने लाइफ मिशन हाउसिंग योजना में एक करोड़ रुपये का कमीशन लिया है। सुरेंद्रन ने यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह आरोप लगाये।
उन्होंने मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से अपने मंत्री के पुत्र के ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने की मांग की है। इससे पूर्व एक न्यूज चैनल ने आरोप लगाया कि लाइफ मिशन योजना में 4.5 करोड़ रुपये कमीशन दिये गये हैं।
सुरेंद्रन ने कहा कि इस कमीशन के रुपयों में से केवल एक करोड़ रुपये ही राजनयिक बैग के जरिये सोना तस्करी मामले की जांच कर रही एजेंसी ने मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के बैंक लॉकर से जब्त किये हैं। उन्होंने दावा किया कि बाकी रकम श्री जयराजन के पुत्र समेत अन्य लोगों में वितरित की गई हैं।



























Comments