रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर नायडू ने जताया शोक
राष्ट्रीय Sep 13, 2020 at 01:16 PM , 286नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
नायडू ने रविवार को एक संदेश में कहा कि वह एक प्रबुद्ध सांसद और लोकप्रिय राजनैतिक कार्यकर्ता थे। वह अपने लंबे और यशस्वी सार्वजनिक जीवन में दुर्बल वर्गों के हितों और ग्रामीण विकास के सशक्त स्वर थे।
उन्होंने कहा, ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में रघुवंश बाबू का योगदान सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा “शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना… ओम शान्ति!



























Comments