*शिमला रिज मैदान से किसानों को 21 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- दशकों तक वोट बैंक की राजनीति, अब नए भारत के लिए काम*

हेडलाइंस , 323

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर शिमला के रिज मैदान पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. हजारों की तादाद में जुटी भीड़ ने पीएम मोदी के मंच पर पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारे लगाए. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इन 8 सालों में देश के सभी लोगों के कल्याण के लिए जो काम हो सकता था वो किया है और आगे भी करता रहूंगा. उन्होंने कहा कि, आज स्थिति और तस्वीर दोनों बहुत अलग है. दरअसल, रिज मैदान के मंच पर पीएम मोदी के साथ हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिज मैदान से कहा, ये शिमला का रिज का मैदान बहुत छोटा मैदान है, सभी लोग सभा स्थल तक पहुंच नहीं पा रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री का आभारी हूं कि वे माल रोड पर पैदल होकर यहां तक पहुंचे. पीएम मोदी ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए 17 योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया. पीएम मोदी से एक लाभार्थी ने बात करते हुए कहा कि, योजनाओं की मदद से जिंदगी आसान हो गई है. काफी परेशानियां हल हो गई हैं. एक ने कहा पहले हमारे गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी लेकिन अब योजनाओं की मदद से हमरा चेकअप भी होता है और मुफ्त इलाज और दवाएं भी दी जा रही हैं. किसानों को दी 21 हजार करोड़ की सौगात पीएम मोदी ने लाभार्थियों से बात करने के बाद 10 करोड़ से अधिक किसानों को 21 हजार करोड़ रुपये की सौगाद दी. मंच प ही खड़े होकर उन्होंने बटन दबाया और ऑनलाइन माध्यम से किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर हुए.

Related Articles

Comments

Back to Top