*नड्‌डा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- पहले योजनाएं केवल कागज पर बनती थीं, अब ऐसा नहीं, संस्कृति संजोया, काशी-मथुरा पर हमारा कोई प्रस्ताव नही*

हेडलाइंस , 343

नई दिल्ली।

देश की सत्ता पर नरेंद्र मोदी पहली बार 26 मई 2014 को काबिज हुए थे और 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने. इस तरह से नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 8 साल पूरे कर लिए हैं. जिसको लेकर बीजेपी आज जश्न मना रही है. इस मौके पर बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को गिनाया. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज लोगों को पता है कि मोदी है तो मुमकिन है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है. इसी इनोवेशन के तहत पीएम मोदी ने नमो ऐप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है. जो इंट्रेस्टिंग भी है, इन्ट्रेक्शन भी है और इनफॉर्मेशन के साथ इनोवेशन से युक्त हैं. 

नड्डा ने कहा कि यूथ इंडिया को इस माइक्रोसाइट के माध्यम से कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किये हैं और उसकी सही जानकारी एवं उसको जानने के साथ साथ एक गेम की तरह खेलने का प्रयोजन इस वेबसाइट में किया गया है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नड्डा ने कहा कि देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज मोदी सरकार के 8 साल-सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है. उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है. सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है. 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तय की है. आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पोंसिव सरकार देखते हैं. बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है. पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी, लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है.

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अंत्योदय को हमने तीव्र गति से आगे बढ़ाया है. राष्ट्र प्रथम को लेकर हमारी सारी नीति आगे बढ़ी हैं. पहले योजनाएं कागज पर ही बनती, कागज पर ही इंप्लीमेंट होती थी, कागज में ही उद्घाटन हो जाता है. आज योजना बनने से लेकर, उसके इंप्लीमेंटशन तक निचले स्तर तक मॉनिटरिंग होती है.

जेपी नड्डा ने कहा कि पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए थे. मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बने हैं. यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है. क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है. 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है.

Related Articles

Comments

Back to Top