विदेश मंत्री जयशंकर का बांग्लादेश दौरेा अगले सप्ताह सम्भव

हेडलाइंस , 404

नयी दिल्ली|विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल को बांग्लादेश की यात्रा पर जा सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयशंकर की यात्रा का मकसद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के लिए जमीन तैयार करना भी है। विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान बांग्लादेशी समकक्ष ए. के. अब्दुल मोमेन के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगे। जयशंकर के प्रधानमंत्री हसीना से भी मुलाकात करने की संभावना है।

Related Articles

Comments

Back to Top