कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव

हेडलाइंस , 337

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ गये है। गुरूवार को ट्वीट कर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन और खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्रालय का कामकाज देख रहे सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें।” गौरतलब है कि सिद्धार्थनाथ सिंह योगी सरकार के 12वें मंत्री हैं जो कोरोना की चपेट में आये हैं। इससे पहले पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह, एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग,स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री महेंद्र ,सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी और श्रम निर्माण एवं परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के अलावा होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरूण कोरोना की गिरफ्त में आ चुके है जिसमें सिद्धार्थनाथ चौहान की 16 अगस्त और कमलरानी वरूण की संक्रमण के चलते दो अगस्त को मृत्यु हो गयी थी।

कोरोना की गिरफ्त में आने वालों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह,समाजवादी पार्टी नेता रामगोविंद चौधरी और सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार साजन भी शामिल है हालांकि यह अब संक्रमण से उबर कर काम पर लौट आये हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top