केजीएमयू के स्टाफ में संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ा कुलपति हुए क्वारंटाइन ड्राइवर और कुक को हुआ कोरोना
अन्य खबरे Aug 20, 2020 at 05:20 PM , 307लखनऊ! केजीएमयू के स्टाफ में संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। डॉक्टर, नर्स कर्मी व उनके परिवार के सदस्य लगातार संक्रमण की जद में आ रहे हैं। अब कुलपति के ड्राइवर व कुक में वायरस की पुष्टि हुई है। ऐसे में कुलपति क्वारंटाइन हो गए। तत्काल प्रभाव से सभी मीटिंंग निरस्त कर दी गई हैं।केजीएमयू के कुलपति ले.जनरल डॉ. विपिन पुरी ने दस अगस्त को कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान कैंपस में ही आवास पर रुक रहे थे। गुरुवार को उनके ड्राइवर व कुक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया। तत्काल सभी मीटिंंग निरस्त कर दी गई हैं। वहीं खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। कुलपति ने सैंपल भेजे जाने की पुष्टि की है। वहीं कैंपस में दिन भर ट्रू नेट टेस्ट वीसी की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की चर्चा रही। मगर, संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने पर ही कंफर्म करने की बात कही है। वहीं दोनों कर्मियों में वायरस की पुष्टि की है।कुलपति कार्यालय के करीब 15 स्टाफ का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं अफसरों में भी बेचैनी बढ़ गई है। उनका भी स्वैब सैंपल संग्रह किया गया है। उधर, रजिस्ट्रार में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। वह कई दिनों से आइसोलेशन में हैं। इस दौरान सभी मीटिंंग निरस्त कर दी गई है।



























Comments