*रूस में फेसबुक पर लगा बैन, FB ने भी सरकार की एंजेंसी के अकाउंट्स को बंद किया*
हेडलाइंस Feb 27, 2022 at 10:03 AM , 424नई दिल्ली।
रूस ने फेसबुक पर ‘आंशिक प्रतिबंध’ लगाने का ऐलान किया है. इसकी वजह सोशल मीडिया कंपनी का यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद रूसी सरकार को सपोर्ट करने वाले कई अकाउंट्स की पहुंच को सीमित करना बताया जा रहा है. रूस देश की एजेंसी रोसकोम्नाडजोर के मुताबिक फेसबुक से स्टेट न्यूज एजेंसी RIA नोवोस्ती, स्टेट टीवी चैनल ज्वेज्दा और क्रेमलिन सपोर्टर समाचार साइटों Lenta.Ru और Gazeta.Ru पर लगाए गए बैन को हटाने की मांग की लेकिन फेसबुक ऐसा नहीं किया.
रोसकोम्नाडजोर के मुताबिक अकाउंट्स पर बैन लगाते हुए उनके कंटेंट को अविश्वसनीय बताया गया और फेसबुक पर ऑडियंस को कम करने के लिए सर्च रिजल्ट्स पर टेक्निकल बैन भी लगाया गया. रोसकोम्नाडजोर ने कहा कि फेसबुक पर इसका ‘आंशिक प्रतिबंध’ कल से प्रभावी है. साथ ही कहा कि ये साफ नहीं है कि वास्तव में इस कदम का क्या मतलब है.






























Comments