ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा जनपद के समस्त मतदाताओं सेअपील की गई
जनपत की खबर Feb 22, 2022 at 09:32 PM , 975लखनऊ।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिषेक प्रकाश द्वारा जनपद के समस्त मतदाताओं सेअपील की गई कि पहले मतदान फिर जलपान के नारे को शत प्रतिशत फली-भूत करे। उन्होंने बताया कि कल मैं भी सर्वप्रथम अपने बूथ पर जा कर मतदान करूँगा। आप सभी कल दिनांक 23 फरवरी को अपने घरों से निकले और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मज़बूत लोकतंत्र निर्माण में भागीदार बने। उन्होंने बताया कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार "लखनऊ ने ठाना है, वोटिंग रिकार्ड बनाना है" रिकार्ड मतदान दर्ज कराएं, और प्रदेश व देश को सन्देश दें कि जनपद लखनऊ के मतदाता सबसे अधिक जागरूक हैं।































Comments