वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक के कार्यालय में करोना नें पसारे पांव

लखनऊ जनपद , 2960

अदभुत समाचार ब्यूरो
लखनऊ। अब करोना नें लखनऊ के जगत नारायण रोड स्थित  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ऊपरी मंजिल स्थित
वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यालय की लिपिक कामिनी कोरोना पाज़िटिव पायी गईं। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। कोविड 19 से कार्यालय के एक कर्मचारी के संक्रमित होने से पूरे कार्यालय में भय का महौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से आफिस को सेनेटाइज करने के लिए नगर निगम को सूचित किया गया नगर निगम का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी बिल्डिंग को सेनेटाइज करने नहीं पहुंचा जिस कारण कर्मचारियों में नाराजगी है।
करोना की दहशत के चलते  वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को वहां के कर्मचारियों नें खुद ही अपने स्तर से  सेनेटाइज करया और कार्यालय को बन्द कर दिया है। गौरतलब हो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी इसी बिल्डिंग में मौजूद है।

Related Articles

Comments

Back to Top