*विहिप अब A से अंबेडकर और B से भगत सिंह पढ़ाएगी*
हेडलाइंस Jan 12, 2022 at 12:37 PM , 284नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद भारतीय छात्रों को देश की सांस्कृतिक विरासत को अब सही ढंग से समझाने और भारतीय महापुरुषों के बारे में बताने के लिए एक नई पहल करते हुए अंग्रेजी वर्णमाला का भारतीयकरण कर दिया है। परिषद ने पूरी वर्णमाला को नए तरीके से सिखाने के लिए उसमें बदलाव करते हुए हर वर्ण के लिए भारतीय देवी-देवताओं और महापुरुषों के नाम रखे हैं। जैसे A से अंबेडकर, B से भगत सिंह, C से चाणक्य, D से दयानंद आदि। इसी तरह परिषद ने K से कलाम, X से लक्ष्मण, W से वाल्मीकि, Y से योगा और Z से झूलेलाल का नाम जोड़ा है। परिषद ने A-Z का नया चार्ट तैयार किया है। अब परिषद से जुड़े विद्यालयों में इसे पढ़ाया जाएगा।






























Comments