*देशभर में आज सुशासन सप्ताह की शुरुआत, 10 लाख लोगों की शिकायतों का होगा समाधान*

हेडलाइंस , 309

नई दिल्ली।
देशभर में सालों से लंबित पड़ी नागरिक शिकायतों के निपटारे और सुनवाई के लिए केंद्र सरकार आज से देशव्यापी सुशासन सप्ताह कैंपेन की शुरुआत करने जा रही है. देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में प्रशासन की पहुंच को बढ़ाना है. इसलिए इस कैंपेन को प्रशासन गांव की ओर टाइटल दिया गया है. केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह आज इस कैंपेन को लॉन्च करेंगे.

सुशासन सप्ताह के जरिए केंद्र सरकार देशभर में लंबित जनशिकायतों व समस्याओं की सुनवाई करके उनका समाधान करेगी. विभिन्न राज्यों के सिटीजन चार्टर के मुताबिक देश में ऐसी 10 लाख शिकायतें लंबित पड़ी हैं. केंद्र सरकार एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी और कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से नागरिकों पर केंद्रित होगा.

राज्यों ने इस कैंपेन में शामिल होने के लिए इच्छा जताई है. हर जिले की प्रत्येक तहसील में यह कार्यक्रम आयोजित होगा और इसमें जिला कलेक्टर्स भी शामिल होंगे. केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इस कार्यक्रम से जुड़ी गाइडलाइंस राज्यों के साथ शेयर कर दी है. इस पूरे कार्यक्रम की निगरानी एक सेंट्रल पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. जिला कलेक्टर तहसील स्तरों पर पहुंचकर इस कार्यक्रम की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासन के लोग पहुंच रहे हैं.

Related Articles

Comments

Back to Top