देश में कोविड -19 की स्थिति यूनाइटेड किंगडम की तरह खराब न हो।

हेडलाइंस , 290

नयी दिल्ली।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने रविवार को कहा कि भारत को तैयारी करनी चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि देश में कोविड -19 की स्थिति यूनाइटेड किंगडम की तरह खराब न  हो। उनका यह बयान तब आया है जब यूके के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने शनिवार को कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के 10,059 मामलों की पुष्टि की है, जो शुक्रवार को आये ओमिक्रॉन वेरिएंट के 3,201 मामलों की तुलना में तीन गुना अधिक है, जिससे यूनाइटेड किंगडम में कुल मामलों की संख्या 24,968 हो गई है।

उन्होंने कहा, “हमें तैयारी करनी चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि चीजें यूनाइटेड किंगडम की तरह खराब नहीं होनी चाहिए। हमें और डेटा चाहिए। जब भी दुनिया के अन्य हिस्सों में मामलों में वृद्धि होती है, तो हमें इसकी बारीकी से निगरानी करने और किसी भी घटना के लिए तैयार रहने की जरूरत है, ।

Related Articles

Comments

Back to Top