गृह विभाग के मीडिया सेल प्रभारी श्री दिनेश कुमार सिंह का असमायिक निधन
जनपत की खबर Dec 10, 2021 at 06:12 PM , 555लखनऊः 10 दिसम्बर, 2021
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सूचनाधिकारी, श्री दिनेश कुमार सिंह का गत दिवस की रात्रि उनके गोमतीनगर स्थित निवास पर असमायिक निधन हो गया है।
श्री दिनेश सिंह, मीडिया सेल, गृह विभाग में प्रभारी मीडिया सेल का उत्तरदायित्व निर्वहन कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बैकुण्ठ धाम में सम्पन्न हुआ जिसमे अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी के अलावा बड़ी संख्या में उनके विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा परिजन आदि उपस्थित रहे।
लोक भवन स्थित गृह विभाग के कमाण्ड सेण्टर में आज अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, सचिव, गृह श्री बी0डी0 पाल्सन एवं तरूण गाबा तथा गृह विभाग के अधिरकारियों व कर्मचारियों की ओर से उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी एवं उनकी आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखा गया।
श्री सिंह अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गये है।
---------































Comments