नाजायज चरस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हेडलाइंस Dec 09, 2021 at 09:48 PM , 392श्रावस्ती।जनपद पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी व क्षेत्राधिकारी नगर अतुल कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना मल्हीपुर मय हमराह द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान जरिए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुख्तार अहमद पुत्र इरफान अहमद साकिन बदला चौराहा बैजनाथपुर थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को 250 ग्राम नाजायज चरस के साथ सैयद बाबा मजार से लगभग 150 मीटर दूर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 376/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, उ0नि0 इंद्रसेन सिंह चौकी प्रभारी बदला थाना मल्हीपुर श्रावस्ती,का0 राजकुमार सिंह, चौकी बदला,का0 संतोष कुमार यादव चौकी बदला थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती



























Comments