जमीनी विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
हेडलाइंस Dec 09, 2021 at 09:46 PM , 329श्रावस्ती।जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुटुहरु गांव में 7 दिसम्बर को जमीनी विवाद को लेकर गांव के एक व्यक्ति ने बुजुर्ग रक्षा राम को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद ग्राम प्रधान महेश पर भी हमला कर दिया था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार अवस्थी उर्फ वड्डू पुत्र जिलेदार निवासी गुटुहरू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (फावड़ा व तलवार) बरामद कर जेल भेज दिया है।



























Comments