हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुये आगरा निवासी विंग कमांडर श्री पृथ्वी सिंह के आवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री केशव प्रसाद मौर्य।
अन्य खबरे Dec 09, 2021 at 09:38 PM , 549मां भारती के वीर सपूत पृथ्वी सिंह के परिजनों से मिलकर उपमुख्यमंत्री ने ढांढ़स बंधाया ।
लखनऊ/आगरा:09 दिसंबर 2021
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर हादसे में दिवंगत हुये आगरा निवासी विंग कमांडर श्री पृथ्वी सिंह के आवास पर गुरूवार को पहुंचे । श्री मौर्य ने श्री पृथ्वी सिंह के पिता जी और परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढ़स बंधाया तथा सांत्वना प्रदान की।
उन्होंने कहा मां भारती के वीर सपूत का दुर्घटना में निधन अत्यंत दु:खद है ।उन्होंने विंग कमांडर को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी और उत्तर प्रदेश सरकार की संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। कहा कि प्रभु श्रीराम पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।



























Comments