*विराट कोहली को हटाया गया, रोहित शर्मा होंगे वनडे टीम के कप्तान*

हेडलाइंस , 1445

नयी दिल्ली।
रोहित शर्मा टी-20 के बाद अब भारतीय वनडे टीम के कप्तान भी होंगे ।बीसीसीआइ ने रोहित को वनडे कप्तान बनाने का फैसला ले लिया है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी। विराट ने बीसीसीआइ से संकेत मिलने के बाद टी-20 विश्व कप की कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन वह वनडे की कप्तानी खुद छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसी कारण दक्षिण अफ्रीका के लिए जाने वाली भारतीय टीम की घोषणा में देरी हो रही थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए न ही सोमवार और न ही मंगलवार को टीम घोषित हो पाई। बीसीसीआइ के सूत्र ने कहा कि फैसला हो गया है। रोहित ही दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे की सीरीज में टीम के कप्तान होंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top