राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों मे कल 08 दिसम्बर, 2021 को जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई की जायेगी

जनपत की खबर , 296

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा महिला आयोग मुख्यालय, लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की जायेगी

महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा जनपद आगरा
तथा उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु चौधरी द्वारा जनपद फिरोजाबाद
में महिला जनसुनवाई की जायेगी

लखनऊः दिनांक: 07 दिसम्बर, 2021
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कल 08 दिसम्बर, 2021 को जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई की जायेगी। महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा महिला आयोग मुख्यालय, लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की जायेगी। महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा जनपद आगरा तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु चौधरी द्वारा जनपद फिरोजाबाद में महिला जनसुनवाई की जायेगी।
08 दिसम्बर, 2021 को मिर्जापुर, अयोध्या, फिरोजाबाद, बलरामपुर, देवरिया, सम्भल, हाथरस, अलीगढ़, जालौन, चित्रकूट, कानपुर नगर, भदोही, प्रयागराज, चन्दौली, श्रावस्ती, एटा, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, प्रतापगढ़, बहराइच, लखीमपुरखीरी, महाराजगंज तथा फर्रूखाबाद में मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन कराया जायेगा। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलाये जाने, योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रांे का सुसंगत योजनाओं में यथासम्भव पंजीकरण भी कराया जायेगा। उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पंेशन वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाने जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा।  

Related Articles

Comments

Back to Top