पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

जनपत की खबर , 725

लखनऊ। विधानसभा के सामने पुलिस का भीषण लाठीचार्ज । विधानसभा के सामने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज । डीजल और पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ सपा कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन । विधानसभा के सामने पहुंचने पर पुलिस ने बलपूर्वक रोका । सपा कार्यकर्ताओं के ना रुकने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज । प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में । सपा कार्यकर्ता लगातार लगा रहे थे सरकार विरोधी नारे । कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने की आशंका ।
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर चल रहा है  पार्टियों का प्रदर्शन जारी

आज समाजवादी पार्टी के लोगो ने पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दाम पर प्रदर्शन किया! समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा के सामने ट्रैक्टर ले कर पहुंचे प्रदर्शन करने। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची भारी पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठी चार्ज  कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे विधानसभा जिन पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Related Articles

Comments

Back to Top