उ०प्र० आ वास विकास परिषद की भूमि पर खसरा नं० 294 के प्लाट पर अवैध कब्जा
जनपत की खबर Nov 25, 2021 at 02:15 PM , 495लखनऊ। जहां योगी राज में दबंग थरथर कांपते है वहीं एक राजजीपुरम के दबंग को योगी के हन्टर का जरा भी डर नहीं है। दबंग ने उ०प्र० आ वास विकास परिषद की भूमि पर खसरा नं० 294 के प्लाट पर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है.मामला राजाजीपुरम एफ ब्लाक के कुँवर ज्योति प्रसाद 171 पर स्थित मकान नं० 3469,3465 एवं 3467 के सामने उक्त खसरा का है। उक्त खसरा नं० पर आवास विकास परिषद द्वारा अधिगृहित करते हुए भूमि स्वामी को मुआवजा भी दिया जा चुका है। लेकिन उक्त खसरा नं० के प्लाट पर दबंग विनोद कुमार निगम द्वारा मकान बनवा लिया जोकि नगर निगम द्वारा लगभग 4 साल पहले इस मकान के काम को रूकवा दिया गया था। इसके बावजूद दबंग ने अपनी दबंगई दिखाते हुए नगर निगम के अधिकारी को धमकियाँ भी दी। और अपना कब्जा जमा रखा है जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है व स्थानीय लोग प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक को की गई है ..लोगों का कहना है कि खसरा नं० के प्लाट पर पार्क बनाया जाये और उक्त पर बनाया गया मकान को गिराया जाये ताकि बच्चों को खेलने कूदने में मदद मिल सके और दबंग विनोद निगम के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाये।































Comments