बेल्थरा रोड में लेखपाल द्वारा विवादित जमीन की नापी कर अवैध कमाई का धंधा जोरों पर
जनपत की खबर Nov 23, 2021 at 03:12 PM , 741बेल्थरा रोड में लेखपाल द्वारा विवादित जमीन की नापी कर अवैध कमाई का धंधा जोरों पर
आला अधिकारी के संरक्षण में हो रहा कार्य ,आला अधिकारी मौन
बेल्थरा रोड, बेल्थरा रोड तहसील के अंतर्गत लेखपाल आलोक रंजन द्वारा भू माफियाओं से मिलकर विवादित जमीन की पैमाइश कर लंबी कमाई कर जल्दी अमीर बनने का सपना देखा जा रहा है ,हाल ही में एक मामला बिल्थरा रोड रोडवेज के सामने बिठुवा अंदर आराजी नंबर 247 ख़ रकबा 12 डिसमिल मोहम्मद अली एवं आराजी नंबर 247 च रकबा 33 डिसमिल इस्माइल आदि का प्रकाश में आया है पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि का विवाद माननीय डीडीसी चकबंदी बलिया में विचाराधीन है और उक्त भूमि पर स्थगन भी हैi उक्त वाद की जानकारी लेखपाल को होने के एवं पीड़ित के भूमि की नापी को मना करने के बावजूद लेखपाल आलोक रंजन द्वारा पीड़ित को बिना नोटिस दिए एवं सर्व किए ही अपनी लेखपाल की टीम लेके सुबह बोर में 5:00 बजे अवेध नापी करके भू माफियाओं को भूमि का चिहिकरण का कार्य किया जा रहा है लेखपाल आलोक रंजन के इस किए गए अवैध नापी के कारण भू माफियाओं का मनोबल बढ़ गया और वह उक्त भूमि पर अपने दबंगई और सरकशी के बल पर उक्त विवादित भूमि को अवैध कब्जा करने का प्रयास करने लगे इस कारण मौके पर काफी तनाव व्याप्त हो गया और उक्त हो रही अवेध नपी जनता के बिच में शासन प्रशसन पर तरह तरह का सवाल पैदा करने लगा
पीड़ित की तहरीर पर मामला बढ़ते देख पलिस अधीक्षक बलिया ने तत्काल हो रहे अवैध कार्य को रोकने आदेश दिया और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसकी जांच चल रही है पता चला है कि लेखपाल आलोक रंजन अपने सहयोगियों के साथ विवादित भूमि पर जाकर बिना नोटिस रिसीव कराए ही भू माफियाओं के निशानदेही पर उनके अनुसार विवादित भूमि की नापी कर जगह चिन्हित कर देते हैं लेखपाल की टीम का नपी का काम चुकीं अवैध होता है इसलिए नापी की रिपोर्ट तैयार करके लेखपाल नहीं देते हैं बताते चलें कि जिस भूमि का मुकदमा चल रहा हो और उस पर स्थगन हो ,उक्त विवादित भूमि को तहसील लेखपाल को बिना चकबंदी विभाग के आदेश के नापने का अधिकार नहीं होता है बेल्थरा रोड में इस कमाई के नए तरीके से वहा के लोगो में काफी रोष व्याप्त है और इस अवैध नापी से मौके पर काफी तनाव और विवाद बढ़ रहा है पीड़ित मोहम्मद अरशद ने उक्त मामले में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय बलिया से निष्पक्ष जांच कराने की मांग और दोषी लेखपाल के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग किया है अब देखना यह है कि लेखपाल आलोक रंजन एवं उनकी लेखपालो की टीम द्वारा इस अवैध कराई जा रही नापियो के विरुद्ध जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है































Comments