मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश वासियों को कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती की दी बधाई

जनपत की खबर , 380

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा और गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लेकर प्रलय के अंत तक सप्त ऋषियों एवं वेदों की रक्षा की, जिससे पुनः सृष्टि का निर्माण सम्भव हो सका। इसके साथ ही, भगवान शंकर ने इसी दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व मानव मात्र को प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।गुरु नानक जयन्ती पर बधाई देते हुये योगी ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के सर्व-धर्म समभाव एवं सामाजिक सद्भाव के सन्देश में सम्पूर्ण मानवता का कल्याण निहित है। गुरु नानक देव जी ने आडम्बरों और अंधविश्वासों का प्रतिकार करके समाज को नई दिशा प्रदान की।उन्होने कार्तिक पूर्णिमा और गुरू पर्व पर सभी अनुष्ठान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये करने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top