राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से की मुलाकात
जनपत की खबर Nov 18, 2021 at 02:55 PM , 403लखनऊ।
आज दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष बहुजन समाज बहन सुश्री मायावती से लखनऊ स्थित उनके आवास, 9 मॉल एवेन्यू, पर भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की ,
इस दौरान बहन मायावती जी ने मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना, साथ में राज्यसभा सांसद एवं बसपा राष्ट्रीय महासचिव मा0 सतीश चंद्र मिश्र जी भी उपस्थित रहे।
बीते 13 नवम्बर 2021 को बहन मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की आयु में का स्वर्गवास हो गया था।































Comments