उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा मऊ की बैठक

जनपत की खबर , 370


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा मऊ की एक आवश्यक बैठक प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष श्री कृष्णानंद राय की अध्यक्षता  में संपन्न हुई। बैठक में जनपदीय कार्य समिति एवं सभी ब्लाकों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे। प्रस्तावित आगामी 30 नवम्बर की लखनऊ की रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। सर्वप्रथम श्री उपेंद्र तिवारी द्वारा इस वंदना के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। 
बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच द्वारा दिनांक 30 नवंबर 2021 को इको गार्डन लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय धरने में जनपद से प्रतिभाग पर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रत्येक विकास खंड से 1 बस अनिवार्य रूप से लखनऊ जानी है। सभी विकास खंडों के अध्यक्ष एवं मंत्रियों ने सर्वसम्मति से इस बार प्रत्येक विकास खंड से 1 बस शिक्षक लखनऊ ले जाने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विकासखंड में ब्लॉक कार समिति सहित शिक्षकों की बैठक आयोजित करते  हुए 30 नवंबर 21 के धरने को ऐतिहासिक बनाने के लिए वृहद तैयारी व विचार विमर्श किए जाएं। जनपदिय कार्यसमिति द्वारा सर्वसम्मति से यह अनुरोध किया गया कि प्रत्येक विकास खंड से बैठक कर इस धरने की सफलता के लिए पूरे मनोयोग प्रयास किए जाए।
जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी एकता और समर्पण ही हमारी पूंजी है उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने संघर्ष एवं अपनी चट्टानी एकता के बल पर ही तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। हमें अपनी एकता और संघर्ष के जज्बे को जगाना है अंत में धन्यवाद और राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई।
बैठक में मुख्य रूप से राशिद जमाल, घनश्याम यादव, रामकेश यादव, जगदीश गौतम, सरफराज अहमद, जय शंकर यादव, राधेश्याम, उपेंद्र तिवारी, शशिभूषण राय, जगमोहन सिंह, श्रीमती शशि कला पांडे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Comments

Back to Top